घर घुसकर जानलेवा मारपीट..फरार 3 आरोपी गिरफ्तार..अन्य की तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मस्तूरी स्थित मल्हार चौकी क्षेत्र में मामूली विवाद पर घर घुसकर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 बी, 323, 450, 307, 147, 148 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2021 को मल्हार चौकी क्षेत्र के बिनैका गांव में मजदूरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनो पक्षों की तरफ से मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। दोनों की शिकायतों को दर्ज कर विवेचना की कार्रवाई शुरू हुई।

                           पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर 10 मार्च 2021 को आरोपी ओमप्रकाश कुर्रे अपने लड़कों और अन्य साथियों के साथ दूसरे पक्ष के घर में लाठी और लोहे की पाइप, कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की नीयत से घुस गए। सभी ने मिलकर चैतराम कोसले, रामेश्वर कोसले कलेश कोसले, जगेश कोसले, रेशम बाई, समेत परिवार वालों पर जानलेवा हमला किया। मारपीट के बाद सभी लोग दूसरे पक्ष को मरा समझकर फरार हो गए।

                                        घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने पुलिस कप्तान समेत अन्य आलाधिकारियों को दी गयी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कप्तान ने आरोपियों को धर पकड़ का निर्देश दिया। मस्तूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी संजय कुर्रे, भाव सिंह कुर्रे, राजेश कुर्रे, को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

                        पकड़े तीनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

close