नन्हीं अराध्या ने किया कमाल..राष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में बनाया पहला स्थान..8 साल की उम्र में जीता 5 अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड..बिलासपुर समेत माता पिता का नाम किया रोशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— शहर की बेटी नन्ही अराध्या को भिलाई में आयोजित ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय गोपीकिशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 3 स्थित अयप्पा मंदिर प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में अराध्या ने पहला स्थान हासिल किया है। जानकारी देते चलें कि अराध्या शुक्ला के पिता अरविन्द शुक्ला बिलासपुर स्थित ब्लाक कांग्रेस 2 के अध्यक्ष हैं। 
 
                       भिलाई स्थित अयप्पा मंदिर प्रांगण में पिछले दिनों अखिल भारतीय डांसर एसोसिएशन और नद्याथी कलक्षेत्रम के संयुक्त तत्वावधान में शास्त्रीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिलासपुर की बेटी अराध्या ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर निर्णायक मण्डल का दिल जीत लिया। अराध्या ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों की जमकर प्रशंसा हासिल की है।
  
                      जानकारी देते चलें कि महज आठ साल की आयुक में अराध्या शुक्ला ने नृत्य की ऊंचाई को हासिल किया है। तीन साल की आयु से भरतनाट्यम की प्रस्तुति दे रही है। महज 8 साल की अराध्या ने भरतनाट्यम नृत्य में पांच अंतर्राष्ट्रीय और आठ राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा भारत ओलंपियाड की तरफ से आयोजित भारतीय बाल संस्कृति सम्मान का गौरव भी हासिल किया है। ऐसा कर अराध्या ने माता पिता और बिलासपुर का नाम रोशन किया है।
 
                              राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित टीवी शो इंडियन डांसिंग सुपर स्टार प्रतियोगिता में नन्ही बच्ची ने तृतीय स्थान स्थान हासिल किया है। अराध्या इस समय बिलासपुर स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। नृत्य शिक्षिका दिव्या चर्तुवेदी ने बताया कि बहुत कम उम्र से ही आराध्या को भरतनायम की शिक्षा दे रही है। वह बहुत प्रतिभावान है। उसकी लगन को देखते हुए कहा जा सकता है कि भविष्य में देश की बेहतर डांसर साबित होगी। देश में अपने माता पिता और बिलासपुर समेत प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
close