नारायणपुर कलेक्टर-SP ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर- जनसंपर्क विभाग द्वारा नारायणपुर जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड में राज्य शासन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल प्रदर्शनी लगायी गयी है। जिसका अवलोकन आज कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, आईपीएस अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर सहित अन्य अधिकारियों ने किया। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रदर्शन को अधिकारियों ने सराहा। उल्लेखनीय है कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास, ग्रामीण भूमिहिन कृषि मजदूर, वनोपज संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, श्री धनवंतरी, बिजली बिल हाफ, गोबर खरीदी केन्द्र आदि योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च 2022 तक किया जायेगा, जिसमें शासन की योजनाओं को छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी योजनाओ को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले के विपरीत परिस्थितियों में भी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने शासन-प्रशासन द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करते हुए पूरा कर रही है। विगत तीन वर्षाे में भी अतिसंवेदनशील क्षेत्र में शासन की योजनाओं को पहुंचाने में शासन प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close