पकड में आया नटवर लाल..भुगतान करने में कर रहा था आनाकानी..आरोपी लोरमी में गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने उस्लापुर में ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी को लोरमी से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम धर्मेन्द्र कु साहू है। ट्रेडर्स से 700 बोरी सीमेन्ट लेने के बाद भुगतान को लेकर टालमटोल कर रहा था। शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस्लापुर स्थित दादूराम ट्रेडर्स संचालक अमित कुमार ने धर्मेन्द्र साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। अमित ने बताया कि 4 जनवरी 2021 को धर्मेन्द्र साहू 700 बोरी जंगरोधक सीमेन्ट ले गया। भूगतान दो एक दिन के भीतर करने को कहा। बाद में वह टालमटोल करने लगा।

               पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करने के बाद मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी। टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की गयी। इस बीच जानकारी मिली कि आरोपी धर्मेन्द्र इस समय लोरमी में है। 

            पुलिस टीम ने धावा बोलकर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोप को स्वीकार भी किया। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 15000 रूपए जब्त किये। आरोपी ने बाकी रकम खर्च करना बताया।

                       आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने न्यायालय में पेश किया गया है।

close