मेरा बिलासपुर

दो महिला समेत आधा दर्जन पर एनडीपीएस का अपराध दर्ज..गांजा समेत प्रतिबंधित दवाई बरामद..हिस्ट्रीशीटर भी पकड़ाए

गांजा,शराब, प्रतिबंधित दवाई का जखीरा बरामद

लासपुर—बिल्हा,सकरी,सिविल लाइन पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। सिविल लाइन पुलिस ने प्रतिबंधित दवाई के साथ महिला को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवित कार्रवाई की गयी है।
                                 
 
बिल्हा में दो किलो गांजा जब्त
बिल्हा पुलिस ने अभियान चलाकर रेड कार्रवाई किया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने डोडकीभाठा में गुलाब गेंदलें  और सतनामी मोहल्ला में शंकर बघेल से कुल 2 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 29,000 रूपये है। आरोपियों से नगद 900 रूपये से अधिक बरामद किया गया है।
 
भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई बरामद
 
सिविल लाइन पुलिस ने एसीसीयू केसाथ मिलकर कार्रवाई कर जरहाभाठा से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर  जितेन्द्र टंडन को को गिरफ्तार किया। आपोरी के पास से 96 नग ब्यूरोनोर्फन इंजेक्शन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेन्द्र गेदले  पहले भी कई बार अवैध मादक पदार्थ बिक्री मामले में जेल जा चुका है। करते पाया गया है।
 
महिला को गांजा के साथ पकड़ा गया
                     परिवेष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई कर तालापारा स्थित मरीमाई कब्रिस्तान के पास गांजा बेचते आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम सरोज श्रीवास  है। महिला आरोपी सरोज का पति भी अवैध मादक पदार्थ बेचने की जुर्म में जेल जा चुका है। महिला के पास से कुल एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गयी है। 
 
सकरी पुलिस की कार्रवाई
सकरी पुलिस ने गांजा की अवैध कारोबार करने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम माखन लाल चौबे है। माखन चौबे कोडापुरी  थाना सकरी का रहने वनाला है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई से पहले मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति  गांजा लेकर बिक्री करने सकरी से कोड़ापुरी जा रहा है। संदेही को पेण्ड्रीडीह बायपास चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। कुल डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। 

गणतंत्र दिवसः फायनल रिहर्सल की फारिहा आलम ने ली सलामी...एसपी कलेक्टर के साथ की परेड निरीक्षण

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker