Happy New Year 2023: शिव और अमृत योग में शुरू होगा नया साल, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

Shri Mi
3 Min Read

Shiva Yoga and Ashwini Nakshatra In 2023: 2023 शुरू होने में 21 से भी कम दिन बचे हुए हैं। आपको बता दें कि नए साल से हर किसी व्यक्ति को बहुत उम्मीद होती है। कि नया साल आर्थिक स्थिति के लिहाज से अच्छा रहेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़गा। आपको बता दें कि 1 जनवरी 2023 को शिव, अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। साथ ही साल की शुरुआत अश्वनी नक्षत्र से हो रही है। आपको बता दें कि अश्वनी नक्षत्र के देवता केतु ग्रह को माना जाता है। साथ ही ज्योतिष में शिव, अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga In 2023) को बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस साल करियर और व्यापार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

मकर राशि: सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग से मकर राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस साल आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। मतलब जो धन आपका फंसा हुआ था वो मिल सकता है। साथ ही इस साल आप प्रापर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं। जो योजना आपकी अटकी हुई थी उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार भी हो सकता है।

वृष राशि: आप लोगों के लिए सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस साल आपको नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको अप्रैल के आसपास प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही इस साल आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और पिता के सहयोग से धनलाभ हो सकता है। वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों का सपना पूरा हो सकता है।

मेष राशि: सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग से मेष राशि के लोगों को करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं इस साल आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जरूरी काम बन सकते हैं। विदेश में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है।साथ ही इस समय आप व्यापार के सिलसिले से समय- समय पर यात्रा भी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभप्रद साबित हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close