नव नियुक्त कांग्रेस किसान जिला अध्यक्ष संदीप ने कहा..कांग्रेस की भूपेश सरकार ने बनाया किसानों को मजबूत..फिर बनाएंगे किसान पुत्र की सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला ने प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक लालबहादुर चन्द्रवंशी के सामने पदभार लिया। पदभार प्रक्रिया के बाद किसानों से जुड़ी तमाम बातों और योजनाओं के मद्देनजर प्रथम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक लाल बहादुर चन्द्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
             जिला कांग्रेस किसान संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों को केन्द्र मे रखकर योजनाएं बना रही है। विशेष महत्व और सुविधाएं दी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रुप से मजबूत हो रहे हैं।
 
                 प्रदेश संयोजक लाल बहादुर चंद्रवंशी ने संगठन की कार्यकारिणी शीघ्र बनाने की बात कही। उन्होने आगामी धान खरीदी तक किसान सहयोग समिति बनाने का निर्देश दिया। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,छाया विधायक बिल्हा राजेंद्र शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,सुरेश सिंह चौहान,शिवबालक कौशिक ने भी सम्बोधित किया।
 
               बैठक में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे किसानों ने एक स्वर में कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था को जाहिर किया। आगामी चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सन्दीप बाजपेयी, श्रेष्ठ पाठक,शिवा पांडेय,शिव दयाल निर्मलकर,उत्तम जायसवाल, आशीष मिश्रा,सुखसागर दास, मनमोहन दास, अशोक कोल,धर्मेंद्र देवांगन,मनोज बाजपेयी, कपिल जायसवाल, शिवदत्त पांडेय,वादिर खान,राजू सूर्यवंशी, अशोक सूर्यवंशी, विनय कौशिक,हैप्पी गुप्ता,अमित गुप्ता ,जवाहर यादव,अंजोर यादव आदि उपस्थित थे।
 
 
 
TAGGED:
close