लापरवाही पर कार्रवाई, 2 CMO-पंचायत सचिव सस्पेंड, प्रधान को हटाया

Shri Mi
2 Min Read

भोपाल।मध्य प्रदेश (MP News) में लापरवाह सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर एक्शन का दौर जारी है।इसी कड़ी में एक तरफ नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त ने 2 मुख्य नगर पालिकाओं के अधिकारियों और अशोकनगर कलेक्टर ने एक पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। वही दूसरी तरफ कलेक्टर ने भ्रष्टाचार के मामले में प्रधान को पद से हटा दिया है और रोजगार सहायक की सेवा समाप्त कर दी है।आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छ सर्वेंक्षण-2022 के मानदंडो के अनुरूप तैयारियाँ नहीं करने पर 2 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। श्रीवास्तव ने प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जिला अमानगंज पन्ना श्याम सुंदर तिवारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् आठनेर जिला बैतूल  दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भन्ते की पात्रता रहेंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अशोकनगर कलेक्‍टर आर.उमामहेश्‍वरी द्वारा ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव को निलंबित कर दिया गया है और उनकी विभागीय जांच शुुरू की गई है। जनपद पंचायत अशोकनगर ग्राम पंचायत मढ़खेडा के ग्राम रोजगार सहायक फिरोज खांन को वित्तीय अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। वही ग्राम पंचायत मढ़खेडा की प्रशासकीय समिति के प्रधान बन्‍नो बी पत्नि मुस्लिम खां को शासकीय कार्यो में लापरवाही एवं मूल्यांकन से अधिक राशि अग्रिम के तौर पर आहरण करने के आरोप में राशि वूसली के लिए धारा-92 का प्रकरण दर्ज करते हुए प्रधान पद से पृथक किया गया है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close