48 निगम कर्मियों को दिवाली पर मिला पदोन्नति का तोहफ़ा,आदेश जारी

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर- दीपावली के शुभ अवसर पर धनतेरस के दिन निगम के 48 कर्मियों को निगम प्रशासन ने बड़ा उपहार देते हुए पदोन्नत किया है। दृष्टी सभाकक्ष में महापौर रामशरण यादव,सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन और कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने पदोन्नत हुए सभी कर्मियों को पदोन्नति के आदेश वितरित किए। इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव ने कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की जिस लगन और मेहनत के दम पर आप लोगों ने यह सफर तय किया है उसी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें तथा निगम को ऊंचाई पर ले जाएं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की आप सब निगम के परिवार हैं तथा परिवार को सुरक्षित और मजबूती प्रदान करना सभी सदस्यों की ज़िम्मेदारी है। दीपावली की बधाई देते हुए महापौर श्री यादव ने कर्मियों को कहा की त्योहार के अवसर पर इससे अच्छा उपहार कुछ और नहीं हो सकता।

निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने पदोन्नत हुए कर्मियों को बधाई देते हुए कहा की पदोन्नति से एक नई ऊर्जा का संचार होता है तथा कार्य को और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। आप सभी से भी यहीं उम्मीद है की अपने दायित्वों का निर्वहन नई ऊर्जा के साथ और भी बेहतर ढंग से करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close