BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,राजनीति लोगों के लिए पाठशाला की तरह थे बद्रीधर दीवान

Shri Mi
5 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बद्रीधर दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी, जिला बिलासपुर द्वारा शनिवार को शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित शोक सभा आयोजित की गई।शोक सभा में अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि श्री दीवान के साथ पार्टी के विभिन्न दायित्वों में रहते हुए काम करने का अवसर प्राप्त हुआ, पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जनसंघ के जमाने से नेता रहे श्री दीवान जी का पूरा जीवन पार्टी को समर्पित रहा है। सरल स्वभाव के जीवन शैली जीने वाले श्री दीवान के चले जाने से पार्टी को क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना संभव नही है।भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व.दीवान जी का उनका परिवारिक संबंध रहा है बाबू जी स्व.लखीराम जी के समय से रहा है, उनके सानिध्य में अनेक अवसर पार्टी में काम करने का मिला है। स्व.दीवान जी चार बार विधायक रहे है और पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन उन्होंने बखूबी से निभाया और कार्यकर्ताओं को हर समय साथ लेकर चलते थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सांसद अरूण साव ने कहा कि स्व.दीवान जी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता थे सहज सरल स्वाभाव के कारण कार्यकर्ता व जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे, उनका दुनिया से चले जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णिय क्षति है, वे लगातार विधायक एवं विधानसभा में उपाध्यक्ष जैसे पदों में रहकर काम किया उनकी कार्य शैली से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिला है।पूर्व मंत्री व मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने बद्रीधर दीवान जी को याद करते हुए कहा कि विधायक रहते हुए विधानसभा में स्व.दीवान के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ, वे पिता तुल्य थे संगठन को विशाल रूप में खड़ा करने में उनका योगदान सदैव रहा है। उन्होंने सदैव आमजनों के हितों के लिये कार्य किया।

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने स्व.दीवान जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दीवान जी राजनीतिक ही नही राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए पाठशाला थे, बहुत ही जुझारू साफगोई से बात करने वाले संवेदनशील नेता थे, राजनीति क्षेत्र में धैर्य और अनुशासन दीवान जी से सीखा जा सकता था।भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने स्व.दीवान जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री दीवान जी के सानिध्य में उन्हें जब पहली बार बिलासपुर नगर निगम में पार्षद बने तब तीन दिनों तक उनके साथ रहे और मुंबई में पार्टी के कार्यक्रम में उनके मागदर्शन में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री दीवान जी के साथ रहने में एक अपना पन महसूस होता था, उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई।

आज की शोक सभा में पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, चेतनधर दीवान, विजयधर दीवान, किशोर राय, गुलशन ऋषि, बृजभूषण वर्मा, अवधेश अग्रववाल, एस कुमार मनहर, सुधा गुप्ता, निखिल केशरवानी, मकबूल अली, जयश्री चौकसे, दुर्गा प्रसाद कश्यप सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष सहित पदाधिकारी शामिल थे।वर्चुअल शोक सभा के अंत में श्रद्धेय स्व.बद्रीधर दीवान जी एवं वैश्विक महामारी कोरोना से भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत हुये जिले के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार में दिवंगत हुए सभी लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close