जन्मदिन पर प्रतियोगिता के जरिए स्कूलों में CM भूपेश बघेल का महिमा मंडन,BJP महिला मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी स्कूलों में मुख्यमंत्री बघेल से संबंधित सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित करके महान विभूतियों का अपमान किया है। प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आयी है तब से प्रदेश सरकार के मंत्री व विधायक सुर्खियों में रहने के लिए आये दिन नए-नए कारनामे कर रहे हैं। जब कभी किसी कांग्रेस के विधायक का जन्मदिन होता है तब अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके जन्मदिन की तैयारियों में लगाया जाता है। स्कूलों में सामान्य ज्ञान की परीक्षा महान व्यक्तियों के जीवन एवं उनके कार्य क्षेत्र के संबंध में प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 25 में से 12 प्रश्न प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जीवन से संबंधित, उनके जन्म क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पूछे गए हैं अर्थात इस प्रतियोगिता परीक्षा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महिमा मंडन किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करके शिक्षा के पवित्र मंदिर का अपमान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा इसकी कड़ी निंदा की है एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम का ज्ञापन रायपुर कलेक्टर को सौंपा।अथवा कल जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

इस दौरान ममता साहू, विभा अवस्थी, शैलेंद्रि पर्घनिया,आशा दुबे, डॉ किरण बघेल, कृतिका जैन, हर्षिता रूपाली, सरिता साहू, संध्या तिवारी, प्रीति परगनिया स्वप्निल मिश्रा,सहित महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रही।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close