डिप्टी CM बोले-विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

Shri Mi
1 Min Read

मथुरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 300 से अधिक सीटें जीतेगी। वृन्दावन में बांकेबिहारी मन्दिर में हिंडोला उत्सव पर मुख्य श्री विग्रह के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मौर्य से पूछा गया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा कैसा प्रदर्शन करेगी। उनका जवाब था ’’तीन सौ पार ’’। बांके बिहारी महराज के दर्शन से अभिभूत केशव मौर्य से जब यह पूछा गया प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में चेहरा कौन सा होगा तो उन्होंने कहा ‘बांके बिहारी’।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close