पेट्रोल पंप पर बोतल बम फेंकने का मामला : CCTV फुटेज के सहारे पकड़े गए तीन आरोपी

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।बिलासपुर (Bilaspur)में एक पेट्रोल पंप(Petrol Pump) में बोतल बम फेंकने का मामला सामने आया है। शहर के पेट्रोल पंप में कुछ बदमाश पेट्रोल डलाने के लिए पहुंचे। बाद में जब पैसा देने की बात आई तो वे कर्मचारियों से विवाद करने लगे। उन्होंने पेट्रोल पंप में बोतल बम फेंक दिया और वहा से भाग गये। गनीमत यह रही है कि कर्मचारी वहां मौजूद थे, जिसकी वजह से उस बोतल बम को बुझा दिया गया। जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।मामले की शिकायत होने के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, ये पूरा मामला सिविल लाइन थाने के व्यापार विहार रोड स्थित गुंबर पेट्रोल पंप की है। जहां रात 12 बजे करीब 6 बदमाश बाइक में सवार होकर पहुंचे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस मामले की शिकायत करते हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि वे सभी बाइक सवारों ने पहले पेट्रोप डलवाया। फिर जब पैसे देने की बात आई तो कर्मचारियों से विवाद करने लगे और हॉकी स्टिक लेकर धमकाने लगे। सभी बदमाशों के पास चाकू, बेसबॉल, हॉकी स्टीक थे। जिसे दिखाकर बदमाश कर्मचारियों को धमका रहे थे। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत हो गया और वे सभी पेट्रोल पंप से चले गए। मगर इसके कुछ देर वे सभी वापस लौट आए और उनमें से एक ने बोतल बम को उठाकर पेट्रोप पंप में ही फेंक दिया।

पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें 3 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से कुछ नाबालिग हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close