दीपावली के पहले किसानों को मिलेगा बोनस-एसीएस सिंह

Shri Mi
2 Min Read

acs_singh_diwali_bonous_meetबिलासपुर।अपर मुख्य सचिव और कृषि उत्पादन आयुक्त अजय सिंह ने बुधवार को कलेक्टोरेट मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के खरीफ 2017 की प्रगति एवं रबी 2017-18 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु हुई बैठक में सभी जिला कलेक्टरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को दीपावली के पहले बोनस भुगतान किया जायेगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया एवं कार्ययोजना की जानकारी दी गई है। इसमें किसी तरह की समस्या आती है, तो प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को बताएं। कृषि उत्पादन आयुक्त ने खरीफ 2017 की प्रगति एवं आगामी प्रस्तावित रबी कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए कहा कि खरीफ फसल कम वर्षा की स्थिति में प्रभावित हुआ है। सुखा प्रभावित तहसीलों में सुखा राहत के निर्देश के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही इसमें आवश्यक सतर्कता बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय पर कार्यवाही एवं डेटा अपलोड करें। फसल बीमा योजना में कोई भी न छूटे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                                    छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ के प्रबंध संचालक अन्बलगन पी. ने किसानों को बोनस वितरण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह बिलासपुर संभाग से किसानों को बोनस वितरण की शुरूआत करेंगे। बिलासपुर में संभवतः 3 अक्टूबर को बोनस वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बोनस वितरण के लिए जिस तिथि को निर्धारित की गई है, उसी दिन किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर हो जायेगा।

                                    इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी बैंक एवं संबंधित अधिकारियों को आपस में चर्चाकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां कार्यक्रम होना है, वहां नेट कनेक्टिविटी व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो। जिन किसानों को रूपे कार्ड दिया जा चुका है, वे अपने खाते से एटीएम के माध्यम से भी राशि निकाल सकते हैं। किसानों की बोनस राशि कार्यक्रम के दिन ही ट्रांसफर होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close