Google search engine
CGWALL News का WhatsApp चैनल Join करे Join Now

संजय बोले बिखरी कांग्रेस का आरोप हास्यास्पद

sanjay shrivastavaरायपुर।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मंत्रीमंडल के विस्तार पर कांग्रेस के आरोप को हास्यास्पद निरूपित करते हुए कहा कि जिनके घर खुद बिखर गये है वे भाजपा के घर पर झांकने का प्रयास कर रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिन लोगों को अपने घर पर विश्वास नहीं होता वह दूसरों के घर ताकझांक कर टिप्पणी करने का प्रयास कर रहे है।

Join WhatsApp Group Join Now

                      भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की राजनीति राष्ट्रवादी विचारांे पर आधारित रहती है। इसलिए भाजपा का निर्णय राष्ट्र के परिप्रेक्ष्य पर होता है। पूर्व में कांग्रेस की सरकारें तुष्टिकरण के आधार पर निर्णय करती थी। धर्म, जाति के आधार पर निर्णय करती थी। इसिलिए राजनीति में आज कांग्रेस अप्रांसगिक हो चुकी है। जिनके घर खुद नहीं संभल रहे है जिनके घर का विभाजन हो रहा है, जिनके राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तरीय नेता पार्टी छोड़कर पलायन कर रहे हंै वे भाजपा के निर्णय की समीक्षा कर रहे हैं जो हास्यास्पद है।

                     कांग्रेस एवं भूपेश बघेल को इतनी ही छत्तीसगढ़ की चिंता थी तो 58 वर्षो में छत्तीसगढ़ का निर्माण क्यो नहीं किया। प्रदेश  की जनता कांग्रेस के घड़ियाली आॅसू को अच्छी तरह से पहचानती है।संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के नेता येे बात समझ ले कि उनके स्वार्थी बयानो से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। छत्तीसगढ़ में भाजपा बेहतर समन्वय से मिशन 65 की आरे आगे बढ़ रही है।

close
Share to...