अहिरन नदी को खूंटाघाट डेम से जोड़ने के लिये सर्वें शुरू-बृजमोहन

Shri Mi
2 Min Read

brijmohan_seepat_kisan_mela_index_oct♦किसानों को खेती के नए-नए तरीके अपनाने से किसानों की आय जल्द बढ़ेगी
बिलासपुर।
यदि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है तो कृषि और कृषक दोनों को समृद्ध बनाना होगा। हमारा संकल्प है कि हमें किसानों की आय दुगना करना है। किसानों को आज जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। किसानों को धान के अलावा साग-सब्जी, दाल एवं अन्य फसल भी करनी चाहिए तभी आय बढ़ेगी, सिर्फ एक फसल लेने से आय बढ़ाना संभव नहीं हैं। कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, जल संसाधन, आयाकट, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीपत में किसान में आयोजित भव्य किसान मेला का उद्घाटन करते हुए ये बाते कही।कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों को धान का बोनस दिया, जिसकी राज्यभर के किसान प्रशंसा कर रहे हैं। बोनस मिलने से किसानों को काफी राहत मिली है। अहिरन नदी को खूंटाघाट डेम से जोड़ने के लिये सर्वें शुरू कर दिया गया है, जल्द ही सर्वे पूरा होने के बाद इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इससे सीपत क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की ज्यादा सुविधा मिलेगी। हमारे छत्तीसगढ़ के किसान अब चेरी, ट्राईफ्रूट और सेब की खेती कर रहे हैं। किसानों को सालभर आमदनी करनी है तो किसान को फसल के साथ खेत में फल और सब्जी का उत्पादन भी करना चाहिए। किसानों को खेती के नए-नए तरीके अपनाने से किसानों की आय जल्द बढ़ेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि आज से 14 साल पहले छत्तीसगढ़ में ऐसा विकास नहीं था, मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के प्रयासों से किसानों में समृद्धि आयी है।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों को हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर बनाया है। किसान खुद भूखा रहकर पूरी दुनिया का पेट भरता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close