मुख्यमंत्री 18 जिलों में आयोजित बोनस तिहार में शामिल होंगे

Shri Mi
2 Min Read

raman bdरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह परसों तीन अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक 18 जिलों में किसानों को वर्ष 2016 के उपार्जित धान का बोनस देने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में बोनस तिहार के आयोजन की तैयारी उत्साह के साथ चल रही है। सभी 27 जिलों की सहकारी समितियों में वर्ष 2016 के उपार्जित धान के लिए 13 लाख 28 हजार किसानों को लगभग 2100 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा। उन्हें 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा।

                     तय प्रोग्राम के अनुसार सीएम तीन अक्टूबर को बलौदाबाजार और बिलासपुर, पांच अक्टूबर को मुंगेली और अम्बिकापुर, 6 अक्टूबर को राजनांदगांव और कबीरधाम (कवर्धा), 8 अक्टूबर को बेमेतरा और रायपुर तथा 9 अक्टूबर को कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों में आयोजित बोनस तिहार में शामिल होंगे। डॉ. सिंह 10 अक्टूबर को बालोद और दुर्ग, 11 अक्टूबर को गरियाबंद और धमतरी, 12 अक्टूबर को रायगढ़ और महासमुन्द तथा 13 अक्टूबर को जगदलपुर और कांकेर जिले में आयोजित बोनस तिहार के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। राजनांदगांव जिले का बोनस तिहार डोंगरगढ़ में और कांकेर जिले का बोनस तिहार भानुप्रतापपुर में आयोजित किया जाएगा। बालोद जिले के गुण्डरदेही में और महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड में बोनस तिहार का आयोजन किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close