Google search engine

जब खेत पर उतरे शिक्षा मंत्री….

E30EC01D1E68032CDBFBE4D81EABD951नारायणपुर।प्रदेश के स्कूली शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर प्रवास के दौरान गढ़बेंगाल में खरीफ धान फसल का जायजा लिया और किसानों से रूबरू भेंटकर बारिश और फसल स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत पर जाकर गढ़बेंगाल निवासी कृषक जयंधर पटेल से भेंट की और खरीफ धान फसल के बारे में पूछा। इस मौके पर किसान जयंधर पटेल ने अवगत कराया कि वह अपने 5 एकड़ कृषि भूमि में करीब एक एकड़ रकबा में खुर्रा बोनी के साथ ही शेष कृषि भूमि में धान का रोपा लगाया है। अभी वर्तमान में बारिश की स्थिति ठीक है, और खरीफ फसल सामान्य है।

Join WhatsApp Group Join Now

                       इस दौरान स्कूली शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को बारिश के साथ ही खरीफ फसल की स्थिति पर सतत निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया। वहीं किसानों की मांग पर उपलब्ध सिंचाई संसाधनों से पानी की आपूर्ति करने कहा। इसके साथ ही बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से करने निर्देशित किया, ताकि किसान नदी-नाले के किनारे के खेतों में सिंचाई करने सहित नलकूपों से भी फसल की सिंचाई कर सकें।

close
Share to...