सतना।रविवार को मध्यप्रदेश के सतना में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिक्षक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष एक जुट हुए, बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पूरे उत्तर भारत मे कार्यरत पैराशिक्षको को एकजुट कर शासन से वार्ता या संयुंक्त रूप से आंदोलन करने की रणनीति बनाई। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पैरा टीचर्स संघर्ष समिति का गठन किया गया है जिसमे छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र दुबे प्रदेश अध्यक्ष शालेय शिक्षाकर्मी संघ छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से शिव कुमार शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ, मध्यप्रदेश से हीरानंद नरवरिया प्रदेश अध्यक्ष अध्यापक संघर्ष समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में कार्यरत पैरा टीचर्स मूल विभाग में संविलियन हेतु प्रयासरत है, सभी राज्यों की समस्या लगभग एक समान है, शिक्षक आर्थिक, मानसिक और सामाजिक से शासन द्वारा प्रताड़ित है, जिसके कारण ही शिक्षा के गुणवत्ता में कमी आ रही है, समय पर वेतन, पदोन्नत्ति और अन्य सुविधा न मिलने से शिक्षक व्यथित एवँ एवं तनाव में रहता है ,जिससे हर्ट अटेक से मृत्यु अथवा दुर्घटनाओं के समाचार आम बात हो गई है, अपने परिवार का लालन पालन भी अच्छे से नही कर पा रहे है।
शासन की बेरुखी से परेशान शिक्षक संयुक्त मोर्चा बनाने को मजबूर हुए है। संमिति के संयोजक आगामी दिनों में उत्तर भारत के सभी प्रदेशों में जाकर शिक्षको को एकजुट करने का कार्य करेंगे साथ ही सभी प्रदेशो में एक साथ आंदोलन करने की रणनीति बनाया जाएगा।
बैठक में छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र दुबे प्रदेश अध्यक्ष शालेय शिक्षा कर्मी संघ, विष्णु शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष शालेय शिक्षा कर्मी संघ छ ग, सूर्योदय सिंह प्रदेश संगठंन मंत्री,घनश्याम पटेल, सूर्यकांत बनवाले, उत्तर प्रदेश से शिवकुमार शुक्ला प्रदेश सरक्षक उत्तरप्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, वसीम अहमद, अध्यक्ष इलाहाबाद, अरुण सिंह पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इलाहाबाद,मध्यप्रदेश से हीरानंद नरबडिया संचालक अध्यपक संघर्ष समिति mp, सुनील मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, महेंद्र पाण्डेय, बालकृष्ण शुक्ला, ताराचंद भलावी, रमेश पाटिल, अशोक झकवलिया आदि शामिल हुए।