कलेक्टर ने की साल्हेवारा PHC म्यूजिक थेरेपी से उपचार व स्वच्छता की सराहना,झुरानदी के वैक्सीनेशन सेंटर का किया इंस्पेक्शन

Shri Mi
2 Min Read

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा विकासखंड छुईखदान प्रवास के दौरान वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं वैक्सीनेशन का जायजा लिया।  कलेक्टर श्री सिन्हा सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम साल्हेवारा तथा गातापार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर स्थानीय निवासियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही ग्राम झुरानदी के वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने साल्हेवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की म्यूजिक थेरेपी से उपचार एवं साफ-सफाई देखकर सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गातापार के निरीक्षण के दौरान वहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों की जानकारी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने चिकित्सा कक्ष, टीकाकरण कक्ष, महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाई उपलब्धता की जानकारी ली। स्वास्थ्य केन्द्र की डॉक्टर ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 10 मरीज इलाज के लिए आते हैं। वहीं महीने में 5 संस्थागत प्रसव भी होते हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्स और टेक्नीशियन की आवश्यता है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्यकर्मी की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के प्रीकेयर और पोस्ट केयर एवं प्रतीक्षा कक्ष निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश एसडीएम को दिए।

उन्होंने मरीजों के विश्राम और छाया के लिए शेड लगाने कहा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने झुरानदी वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने आए लोगों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीकाकरण के लिए अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने के कार्य की सराहना की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close