कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र बासिंग, कोहकामेटा और सोनपुर का किया निरीक्षण

Shri Mi
1 Min Read

नारायणपुर- कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज धान खरीदी केंद्र बासिंग, कोहकामेटा और सोनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाने की उपलब्धता और धान विक्रय हेतु कटाये गये टोकन आदि के बारे में पूछा। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्र बासिंग और सोनपुर में संचालित चबूतरा निर्माण कार्य को तेज गति से संचालित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव, उपसंचालक कृशि श्री बीएस बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन अजय चौधरी, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री घनश्याम जांगड़े, नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close