लिंगियाडीह के कांग्रेस नेता दिलीप पाटिल ने एक हजार से अधिक लोगों को दिलाई पार्टी की डिजिटल सदस्यता

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल कांग्रेस सदस्यता अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक काग्रेस की विचारधारा मानने वालों को लोगो को कांग्रेस संगठन को सशक्त करने के लिए अब डिजिटल प्लेटफार्म पर यह अभियान चलाया गया था। इसमें मोबाइल एप पर सदस्यों के संबंध में डाटा अपलोड किए गए है जिसका आनलाइन पंजीयन हुआ है। बिलासपुर जिले की बेलतरा विधानसभा के लिंगियाडीह क्षेत्र से वार्ड नम्बर 52 से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल ने 1047 सदस्यों को डिजिटल सदस्यता दिलाई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते हुए दिलीप ने बताया कि लिंगियाडीह क्षेत्र अपने आप में आधे नगर पंचायत जितना बड़ा है। यहाँ सभी वर्ग के लोग निवासरत है ।लेकिन गरीब तबके के अधिकांश लोग यहां रहते हैं। यह क्षेत्र शुरु से कांग्रेस का गढ़ रहा हुआ है। राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियांवयन क्षेत्र में शत प्रतिशत पूरा हो रहा है।पूर्व में लिंगियाडीह ग्राम पंचायत का उप सरपंच रहने के दौरान कई विकास कार्य करवाया हूँ जिसकी वजह से काग्रेस के डिजिटल सदस्य्ता अभियान ने बहुत ही कम समय मे संख्या हजार के पार हुई है।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में काग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में बेलतरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का परचम लहराएगी जिसकी अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिजिटल सदस्यता अभियान में जोर शोर से काम किया है।चूंकि सदस्य्ता अभियान की यह एकदम नई तकनीकी पद्धत्ति है। इसलिये लोगो को जोड़ने में कुछ समस्याए है।एक एक लोगों को समझाने में समय लग रहा है।फिर भी जितना टारगेट दिया गया था उससे बढ कर ही लोगो को जोड़ा है।
फिर से शुरू होने वाले डिजिटल सदस्य्ता अभियान में पूरे विधानसभा के बहुत से लोगो को इस अभियान में जोड़ने के लिए काग्रेस की टीम के साथ मिल कर कार्य करेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close