बिलासपुर।बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टरो के बीच कामो का बंटवारा किया है।बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा के जिले में पदस्थ अफसरों के तबादले होने के बाद पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। बिलासपुर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मोनिका वर्मा संयुक्त कलेक्टर को अपने वर्तमान प्रभार के साथ ही दिव्या अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर को सौपे गए सभी कार्यों के प्रभार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य/स्थानीय चुनाव तथा सामान्य स्थानीय निर्वाचन के लिए जन सूचना अधिकारी होंगी।
वहीं डिप्टी कलेक्टर अमित गुप्ता अखिलेश साहू संयुक्त कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा के सौपे गए सभी कार्यों का प्रभार देखेंगे। महेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर के पास अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नजूल अधिकारी होंगे।हरिओम द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर को अपने कर्तव्यों के साथ ही नारायण प्रसाद गबेल डिप्टी कलेक्टर को सौंपे गए सभी कार्य का प्रभार रहेगा।