भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है।भोपाल के कमला नेहरु शासकीय अस्पताल के एक हिस्से में आज रात आग लगने की सूचना के बाद अस्पताल प्रबंधन, पुलिस और दमकल कर्मचारी तत्काल हरकत में आ गए। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है, लेेकिन कुछ बच्चों के फसे होने की आशंका है। आग अस्पताल के तीसरे माले पर स्थित शिशु वार्ड के हिस्से में लगने की सूचना है। आग लगने के कारण का भी खुलासा नहीं हो सका है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी लगातार नजर है।उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासन लगातार मेरे संपर्क में है। हमारे कैबिनेट के साथी मंत्री विश्वास सारंग घटना की सूचना पाते ही पहुंच गए हैं और बचाव कार्य पर नजर रखे हुए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों।