रेल यात्रियों के लिए ख़बरः हावड़ा लाइन में 18 से 27 फरवरी तक ट्रेनों की आवाजाही पर होगा असर

Chief Editor
5 Min Read

बिलासपुर  ।  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया का वाटसन धारा डी सेक्शन को चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य  18 फरवरी से 22 फरवरी  तक फ्री एन आई एवं 23 फरवरी से 26 फरवरी  तक एन आई कार्य किया जाएगा इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समय बद्धता एवं गति में तेजी आएगी

Join Our WhatsApp Group Join Now

      इस कार्य के फलस्वरूप कई  यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

रद्द होने वाली गाडियां:-

1- 18 फरवरी से 26 फरवरी,  को गाडी संख्या 08861 गोंदिया – झारसुगुड़ा  मेमू  रद्द रहेगी व दिनांक 19 फरवरी से 27 फरवरी, 2022   गाडी संख्या 08862 झारसुगुड़ा – गोंदिया मेमू रद्द रहेगी ।

2 18  फरवरी,  (शुक्रवार) को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12870  हावड़ा – मुंबई  एक्सप्रेस  रद्द रहेगी  एवं दिनांक 21  फरवरी, 2022 (रविवार) को मुंबई से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12869  मुंबई – हावड़ा  एक्सप्रेस  रद्द रहेगी  

  •  21  फरवरी,  (सोमवार) को नांदेड़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767  नांदेड़ –संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 22   फरवरी, 2022 (बुधवार) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768  संतरागाछी – नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  •  22 फरवरी,  (मांगवार) को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20917  इंदौर –पूरी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 24  फरवरी, 2022 (गुरुवार) को पूरी  से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20918 पूरी –  इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  •  24  फरवरी,  (गुरुवार) वलसाड  से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909  वलसाड  – पूरी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 27  फरवरी, 2022 (रविवार)  को पूरी  से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी –  वलसाड   एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  •  25 फरवरी, (शुक्रवार)  बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22843  बिलासपुर  – पटना  एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 27 फरवरी, 2022 (रविवार)  पटना  से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22844  पटना –  बिलासपुर   एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  •  23  फरवरी,  (बुधवार)  को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169  रानी कमलापति –संतरगाछी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 24   फरवरी, 2022 (गुरुवार)  को संतरगाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170  संतरगाछी – रानी कमलापति  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  •  19 व 26  फरवरी,  (शनिवार) को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20822  संतरगाछी –पुणे  एक्सप्रेस रद्द रहेगी एवं दिनांक 21  व 28  फरवरी, 2022 (सोमवार) को पुणे  से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20821  पुणे – संतरगाछी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

पुनः निर्धारित होने वाली गाडियाँ –

  1.  19, 24 व 26 फरवरी,  तक गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा – पुणे दुरन्तो हावड़ा से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से छूटेगी I
  2.  18 , 21, 22, 23   व 25  फरवरी,  तक गाडी संख्या 12262  हावड़ा – मुंबई  दुरान्तो  हावड़ा से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से छूटेगी I  
  3.  18 व 26 फरवरी, तक गाडी संख्या 13288  राजेंद्र नगर  – दुर्ग राजेंद्र नगर  से अपने निर्धारित समय से 01.30 घंटे देरी से छूटेगी
  4.  19, 22,  व 26 फरवरी, तक गाडी संख्या 17007  सिकंदरबाद  – दरभंगा  सिकंदरबाद  से अपने निर्धारित समय से 01.30 घंटे देरी से छूटेगी I

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ –

  1. 22,25 व 26 फरवरी,  तक गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम – अमृतसर (हीराकुंड एक्सप्रेस) का विशाखापट्टनम से परिवर्तित मार्ग संबलपुर – टिटलागढ़ – लाखोली  – रायपुर – बिलासपुर होते हुए अमृतसर के लिए रवाना होगी एवं दिनांक 23, 26 व 27 फरवरी, 2022 तक गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर -विशाखापट्टनम (हीराकुंड एक्सप्रेस) अमृतसर से आने वाली बिलासपुर से परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – रायपुर – लाखोली – टिटलागढ़ – संबलपुर होते हुए विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी I
close