कांग्रेस व प्रदेश सरकार में मचे घमासान ने इस पूर्व मुख्यमंत्री के शासनकाल की याद ताजा कर दी

Shri Mi
3 Min Read
BJP, Bilaspur Municipal Corporation Election,bjp,launches,campaign,theme song,party,focuses,phir ek baar modi sarkar,gujrat, election, 2017, bjp

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार में चल रही अंर्तकलह पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारी बहुमत से सत्ता में आई कांग्रेस सियासी अहंकार और सत्तालोलुपता में छत्तीसगढ़ में भी अपने वजूद बचाने की नियति के लिए अभिशप्त कर लिया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि मतदाताओं को सब्जबाग दिखाकर हर वर्ग के साथ छलकपट, धोखाधड़ी और वादाखिलाफी करनेवाली प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ जैसे राजनीतिक तौर पर सुलझे हुए व शांत प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण निर्मित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस और प्रदेश सरकार में मचे घमासान ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के शासनकाल की याद ताजा कर दी है। जोगी शासनकाल में राजनीतिक हत्याओं का दौर चला था और कांग्रेस के वर्तमान शासनकाल में कांग्रेस के ही एक विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर हत्या कराने का आरोप लगाकर कांग्रेस के चरित्र को जगजाहिर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ठीक उसी तरह आज भी भ्रमित है जैसा कि जोगी शासनकाल में अपने शीर्ष और प्रादेशिक नेतृत्व के परस्पर विरोधाभासी बयानों के कारण थी।

तब पूर्व मुख्यमंत्री जोगी प्रदेश में वन मेन शो चला रहे थे जिसके कारण बाकी सभी मंत्री खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। सरकार के सारे फैसले सीएम हाउस में लिए जाते थे। कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसी तर्ज पर वन मेन शो चला रहे हैं और मंत्रियों को बिना जानकारी दिये, उन्हें बिना विश्वास में लिए फैसले किए जा रहे हैं और बैठकों से उन्हें दूर रखा जा रहा है।

सिंहदेव ने कहा अपने केन्द्रीय नेतृत्व को खुश करने और उनके प्रति स्वामी भक्ति दिखाने का काम भी ठीक उसी तरह चल रहा है जैसा अजीत जोगी के शासनकाल में होता था। धर्मांतरण की घटनाएं आज भी प्रदेश को चिंतित कर रही है। कांग्रेस के पूर्ववर्ती जोगी शासनकाल में विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दबावपूर्वक दल-बदल करने के लिए बाध्य करने की घटनाएं आज भी प्रदेश ने भुलाई नही है। आज कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश सरकार भी विपक्षी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर उन पर अनावश्यक दबाव बनाने का काम तो कर ही रही है, उससे एक कदम आगे जाकर मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस विधायकों को सामने कर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व पर भी दबाव बनाकर अक्षम साबित कर रहे हैं। प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण प्रदेश की उन्नति और विकास में बाधक है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close