
रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के प्रभार बदले हैं। कमलप्रीत सिंह को संचालक लोक शिक्षा औंर किरण कौशल को संचालक खाद्य से मुक्त कर दिया गया है।IPS दीपांशु काबरा को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का चार्ज दिया गया है।इसी तरह बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी है। इसमें आईएफएस अनिल साहू टूरिज्म बोर्ड के MD बनाये गए हैं। वहीं, अम्बिकापुर ननि कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय को कोरबा कमिश्नर बनाया गया है।
