हुंकार रैली से पहले बेरीकेडिंग और पूरी व्यवस्था का जायजा लेने शहर मे निकले कलेक्टर-SP

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।कलेक्टर सौरभ कुमार व एसएसपी पारुल माथुर ने महतारी हुंकार रैली के मद्देनजर शहर में बैरिकेडिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर एसपी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने बाबत जरूरी निर्देश दिए।अधिकारियों ने करीब रात 9 बजे शहर निरीक्षण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बता दे कि शुक्रवार को राज्य सरकार के खिलाफ बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही रेणुका सिंह ,सांसद संगीता यादव राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, बिलासपुर सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत महिला मोर्चा के अलावा प्रदेश की महिला पदाधिकारी और भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी की महतारी हुंकार रैली को लेकर एसएसपी पारुल माथुर ने यातायात व्यवस्था बनाने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। बैठक में उन्होंने कहा कि रैली के दौरान शहर की जनता को यातायात में किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इस पर ध्यान रखना होगा। यातायात सुविधा बहाल करने के लिए रूट प्लान बनाने के निर्देश पारुल माथुर ने दिए है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close