हटाये गए SP, कई IPS की नवीन पदस्थापना, देखे लिस्ट

Shri Mi
2 Min Read

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पूर्व सिवनी जिले में हुई जनजातीय साथियों की दु:खद मृत्यु की घटना की जाँच एसआईटी से करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिवनी के पुलिस अधीक्षक को हटाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एसआईटी का गठन कर पूरे प्रकरण की शीघ्र जाँच शुरू की जाये । मुख्यमंत्री चौहान ने घटना क्षेत्र के पुलिस थाना कुरई और चौकी बादलपार के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में 3 मई को हुई घटना के दोषी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा दिवंगत आदिवासी श्री धानसा इनवाती और श्री संपत बट्टी के परिजन को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा आश्रित बेटा-बेटी को विजयपानी स्कूल और कन्या आश्रम, बरेलीपार में पदस्थ करने की व्यवस्था की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य शासन ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष को पुलिस अधीक्षक जिला सतना, पुलिस अधीक्षक खरगोन सिद्धार्थ चौधरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, पुलिस अधीक्षक सतना धर्मवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक खरगोन और पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर श्री अरविंद तिवारी को पुलिस अधीक्षक झाबुआ पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेश में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन और नीरज चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close