भानुप्रतापपुर उपचुनाव-स्व मनोज मंडावी की पत्नी ने नौकरी से दिया इस्तीफा,कॉंग्रेस बना सकती है उम्मीदवार !!

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी ने प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है। उपचुनाव की तारीख के ऐलान के बाद इस्तीफे ने सियासी अटकलों को बढ़ा दिया है। शनिवार देर शाम यह मीडिया की सुर्खियां बनी कि कांग्रेस के दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी पर ही दांव लगाएगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

फिलवक्त दोनों पार्टियों ने अभी उम्मीदवारों के विषय में बातें नहीं कही है। लेकिन कांग्रेस सावित्री मंडावी पर दांव लगाने जा रही है। वहीं भाजपा से भी कई दावेदारों के नाम की चर्चा है जिन नामों पर सबसे ज्यादा माहौल है उनमें वरिष्ठ नेता देवलाल दुग्गा सबसे आगे हैं।श्री दुग्गा एक बार मनोज मंडावी को परास्त भी कर चुकी है।इसके बाद पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भी प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।

भानूप्रतापपुर विधायक स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री देवी मंडावी उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके नाम की अधिकृत घोषणा हिमाचल दौरे से लौटने पर कर सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close