नए कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि,साउथ अफ्रीका व ब्राजील के नए, 5 यात्री किए गए क्वारन्टाइन

Shri Mi
2 Min Read

दिल्ली।ICMR के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने मीडिया को जानकारी दी है कि भारत में साउथ अफ्रीका से आए नए कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। साउथ अफ्रीका से देश में आए 4 लोगों में इसके लक्षण नजर आए हैं। इसके बाद इन सभी लोगों को क्वारन्टाइन कर दिया गया है। इतना ही नहीं जो भी लोग इनके संपर्क में आए हैं उनकी भी तलाश की जा रही है।इसके अलावा डॉक्टर बलराम भार्गव ने यह भी जानकारी दी है कि ब्राजील के SAS-CoV-2 वैरिएंट का पता भी फरवरी के पहले हफ्ते में चला है। एक व्यक्ति में इसके लक्षण मिले हैं जिसके बाद उन्हें भी क्वारन्टीन किया गया है। इस तरह दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से आए नए कोरोना स्ट्रेन से पॉजीटिव पाए जाने वाले कुल 5 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

डॉक्टर बलराम भार्गव ने जानकारी दी है कि यूके वैरिएंट के कुल 187 मरीज हैं। इन सभी पॉजीटिव लोगों को क्वारन्टाइन किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया गया है और उनकी भी जांच जारी है। ICMR की तरफ से साफ किया गया है कि ब्राजील और साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना का स्ट्रेन, यूके से अलग है।

इससे पहले फरवरी के पहले हफ्ते में ब्राजील वैरिएंट SAS-CoV-2 का एक मामला सामने आया था। इस वायरस स्ट्रेन को आईसीएमआर पुणे में सफलतापूर्वक आइसोलेट किया गया। ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका वाले वैरिएंट ब्रिटेन वाले वैरिएंट से अलग हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस समय केरल में 61 हजार 550 और महाराष्ट्र में 37 हजार 383 एक्टिव मामले हैं। ये देश के 72 प्रतिशत एक्टिव मामले हैं

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close