Surya Grahan 2023: साल 2023 में पड़ेंगे 2 सूर्य ग्रहण, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Shri Mi
3 Min Read

Surya Grahan 2023 Dates and Time: साल 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचें और ज्योतिष के दृष्टिकोण से यह साल काफी अहम रहने वाली हैं। क्योंकि इस साल शनि और गुरु जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, तो वहीं 2 सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहे हैं।लेकिन भारत में यह अदृश्य रहेंगे। लेकिन फिर भी राशियों पर इनका कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि जब कभी भी सूर्य-चंद्र-पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं तब सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। वहीं सूर्य ग्रहण के सूतक 12 घंटे पहले लग जाते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में कब- कब पड़ेगा सूर्य ग्रहण…

Join Our WhatsApp Group Join Now

1- खग्रास सूर्यग्रहण  (20 अप्रैल गुरुवार 2023)

आर्यभट्ट पंचांग के अनुसार यह ग्रहण भारत के समयानुसार 07:04 से शुरू होकर दोपहर 12:29 तक रहेगा ।इस ग्रहण को दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका सहित कई देशों में देखा जा सकेगा। वहीं भारत में इस ग्रहण का प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए सूतक भी मान्य नहीं होंगे।

2- पूर्ण सूर्य ग्रहण (14-15 अक्टूबर 2023, आश्विन अमावस्या)

आर्यभट्ट पंचांग के अनुसार यह ग्रहण भारत के समयानुसार रात को 8 बजकर 34 मिनट से रात 02 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भी भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन इस ग्रहण का प्रभाव पश्चिम अफ्रिका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर पर पड़ेगा।

जानिए, 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

मेष :- मन भ्रमित हो सकता है और किसी रोग के कारण परेशानी हो सकती है।

वृषभ :- परिवार के सदस्यों के साथ वाद- विवाद हो सकता है, वहीं धन खर्च सोच समझकर करें।

मिथुन:- आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते है, वहीं सकारात्मक प्रभाव जीवन में देखने को मिलेगा।

कर्क :- ग्रहण के प्रभाव से स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।

सिंह :- वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, साथ ही किसी बात को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है।

कन्या :-  काम- कारोबार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

तुला :- राजनीति से जुड़े लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर वाद- विवाद हो सकता  है।

वृश्चिक :- ग्रहण के प्रभाव से जीवन में आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- यह ग्रहण आपके लिए आर्थिक रूप से सकारात्मक साबित हो सकता है। व्यापार में धनलाभ के योग हैं।

मकर :-  बेराजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है, आकस्मिक धनलाभ भी संभव है।

कुंभ :- करियर में अच्छे अवसर मिल सकते है। आर्थिक मजबूती आ सकती है।

मीन :- इस अवधि के दौरान कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close