भाजपा नेताओं का जंगी प्रदर्शन,नेताओ का आरोप,किसानों के साथ हुआ धोखा,सरकार ने जानबूझकर पैदा किया गया खाद बीज का संकट

Shri Mi
6 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में किसानों को तत्काल खाद सामग्री उपलब्ध कराने, अघोषित बिजली कटौती बंद किये जाने तथा वर्मीकम्पोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता शीघ्र समाप्त करने हेतु भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन नेहरू चौक में दिया गया। बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि, प्रदेश की भूपेश सरकार की गलत नीतियों के चलने प्रदेश के किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रहा है, उल्टे सरकार द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

श्री कुमावत ने कहा कि, वर्मीकम्पोस्ट खाद खरीदने में जो बाध्यता सरकार ने लगाई है, उसे तत्काल हटाना होगा।इसी कड़ी में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि, जिन किसानों के नाम पर लोक लुभावन वायदे कर प्रदेश में सरकार बनाई गई है। आज उसी सरकार ने किसानों के साथ खिलवाड़ करने में अमादा है प्रदेश का किसान खाद जैसे संकटो से जुझना पड़ रहा है।

अन्नदाता आज अपने आप को ठगा सा महसुस कर रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर सरकार पर अनेक आरोप लगाए।बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में कृषि उपज मण्डी रोड पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सव्वनी ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ जो वर्ताव कर रही है, वह ठीक नहीं है। प्रदेश के किसानों को रसायनिक खाद नहीं मिल पा रहा है। सोसाएटी में ताला लटका है। जबकि, यही खाद बाजारो में आसानी से उपलब्ध है।

कही न कही भूपेश सरकार के द्वारा किसानों के साथ भेदभाव कर उन्हें खुले बाजारों से ब्लैक में एवं मंहगी दरों में खाद खरीदने हेतु बाध्य किया जा रहा है, जो घोर निंदनीय है। श्री सवन्नी ने कहा कि, तत्काल प्रदेश सरकार किसानों को रसायनिक खाद उपलब्ध कराए, नहीं तो भाजपा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के रानीगांव चौक पर आयोजित धरना प्रदेश को भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर दयाल शुक्ला ने एवं अवधेश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार किसानों के साथ जो कर रही है, इसका खामियाजा भविष्य में उन्हें भुगतना पड़ेगा।

कोटा विधानसभा क्षेत्र के पडावपारा दुर्गा पंडाल चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि, किसान आज खाद के लिए दर दर भटक रहा है, अघोषित बिजली कटौती के कारण किसान परेशान है। इन नेताओं ने कहा कि, किसानों की समस्याओं को लेकर तथा उनकी मांगो के समर्थन में भाजपा किसानों के साथ हमेशा खड़ी है।

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धरना प्रदर्शन को महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय एवं भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने संबोधित करते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार पर का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार जानबूझकर किसानों को रसायनिक खाद उपलब्ध नहीं करा रही है। किसान खाद के लिए सोसाएटी का चक्कर काटने मजबुर हो रहा है। निश्चित् ही सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिख रहा है। खुले बाजारों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लगता है दाल में काला है, जानबूझकर प्रदेश सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ करने अमादा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस रवैये को लेकर घोर निंदा करती है।

मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के जोंधरा चौक मस्तुरी में आयोजित धरना प्रदर्शन को किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बी.पी. सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष विजय अंचल ने संबोधित करते हुए कहा कि, सरकार ने किसानों के हितसंवर्धन का केवल वायदा किया था, जिसे पूरा न करते हुए उल्टा उन्हें खाद का प्रदाय नहीं करते हुए और अघोषित बिजली कटौती करते हुए उनको परेशान कर रही है।
धरना प्रदर्शन के पश्चात् भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया जी के नाम किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। बिलासपुर में नेहरू चौक आयोजित धरना प्रदर्शन का संचालन मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया एवं आभार व्यक्त मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने किया।

इस मौके पर जिले के सभी विधानसभा के धरना स्थलों पर मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, बी.आर. मोबिया, बलराम देवागंन, चंदु मिश्रा, दयाशंकर तिवारी, हरनारायण तिवारी, जनकराम देवागंन, जुगल अग्रवाल, लक्ष्मी कश्यप, राजेन्द्र राठौर, राजेश कश्यप, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक, संदीप दास, संतोष कश्यप, सोमनाथ तिवारी, तिरथ यादव, तेत्रानाथ पाण्डेय, विजय अंचल, विश्वनाथ पटेल, निम्मा जीवनानी, धनंजय त्रिपाठी, टेंगन वर्मा सहित विधानसभा में रहने वाले भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close