तीन जिलों के कलेक्टरों के तबादले

Shri Mi
1 Min Read

भोपालमध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, जिसके तहत दमोह, रतलाम और गुना कलेक्टरों को स्थानांतरित किया गया है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दमोह कलेक्टर तरुण राठी को राज्य मंत्रालय भोपाल में उप सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त एक कृष्ण चैतन्य को दमोह कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके पहले जबलपुर जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को दमोह कलेक्टर पदस्थ किया गया था, लेकिन उनका तबादला कुछ ही घंटों में निरस्त कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close