विकास खोजने वार्डों में पैदल चलेंगे अमर अग्रवाल, बीजेपी का अभियान 19 दिसंबर से

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।विगत 4 सालों में भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खोज करने के लिए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधानसभा क्रमांक 30 बिलासपुर के विभिन्न वार्डों में 19 दिसंबर से 5 जनवरी तक वार्डो में पैदल यात्रा करेंगे। अभियान के प्रथम दिवस स्थानीय भाजपा के पश्चिम मंडल मध्य मंडल एवं दक्षिण मंडल के तीन अलग अलग वार्डों में पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल मंडल के पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ वार्डों में विकास खोजो अभियान के अंतर्गत नागरिक जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ विकास खोजो अभियान के तहत नागरिकों को भाजपा शासनकाल में किए गए सुशासन और विकास के कार्यों के संबंध में चर्चा करने के साथ चार सालों में भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा की गई कोरी घोषणाओ की जमीनी हकीकत बताई जाएगी। श्री अग्रवाल का मानना है कि चार वर्षों में कांगेस राज प्रदेश में लोकतांत्रिक अफरा-तफरी का माहौल है। मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग इस प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है।

कांग्रेस की सरकार ने चार सालों में केवल घोषणाबाजी और लीपापोती की है। शहर की जनता की मूलभूत समस्याओं बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा ,स्वास्थ्य और बढ़ते शहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए निगम के सरकार ,नगरीय प्रशासन विभाग के पास कोई भी नई योजना नहीं है। प्रदेश के नगरीय निकाय निकायों में स्वायत्तता का संकट है राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार का अनुदान नहीं दिया जा रहा है ।केंद्र प्रवर्तित योजनाओं से यूटिलाइजेशन भेजकर ही वाह वाही लूटने का काम हो रहा है।

स्थानीय निगम प्रशासन की लापरवाही से बिलासपुर की स्मार्ट सिटी का दर्जा खतरे में है, जनता की गाढ़ी कमाई की बंदरबांट के लिए सत्तादल में लूटपाट मची हुई है। विकास खोजो अभियान के प्रथम दिवस पश्चिम मंडल के उसलापुर शुभम विहार,बाब जी कालोनी नेचर सिटी इलाका ,वार्ड क्रमांक 12 मदर टेरेसा वार्ड एवं शिवाजी नगर वार्ड क्रमांक 28 में विकास खोजो अभियान की शुरुआत की जाएगी।

श्री अग्रवाल ने कहा शहरवासी आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है,जनता खुद वार्डो विकास ढूंढ रही है। वार्डो में विकास के लिए लोग लालायित हैं,लेकिन प्रशासन गायब है प्रतिनिधि मोहताज हो चले है। श्री अमर अग्रवाल ने जारी बयान में बिलासपुर वासियों से आह्वान किया है- मैं आपके घर, आपके वार्ड में समस्या जानने के लिए आ रहा हूं, आज शहर में जो भी विकास के काम दिखाई देते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्याकल देन है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला, शहर के नागरिकों की समस्याओं के हल करने के लिए हर मोर्चे पर भारतीय जनता पार्टी तत्परता के साथ कार्य करने को तैयार है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close