CG-पत्नी ने की पति की हत्या, चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद, रॉड से किया हमला

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। Wife killed Husband in Raipur: राजधानी रायपुर के आदर्श नगर स्थित सेंट जोशफ कॉलोनी में पति-पत्नी के बिच विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी ने अपने पति के सिर पर रॉड से हमला किया है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेंट जोशफ कॉलोनी निवासी सुरेंद्र साहू और मोती उर्फ मिनी साहू दोनों ने 2 साल पहले शादी की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद होता था। मृतक सुरेंद्र साहू अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था इसी के चलते दोनों के बिच आए दिन लड़ाई होती थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

थाना प्रभारी योगिता बाली खापर्डे ने बाताया कि, आज सुबह लगभग 9ः30 बजे भी दोनों के बिच विवाद हो रहा था। इस लड़ाई में मृतक की पत्नी मोती साहू ने अपने पति पर रॉड से हमला कर दिया। इससे मृतक के सिर पर गंभीर चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close