देवव्रत सिंह के निधन पर शोक की लहर,अटल श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया-खैरागढ़ के बेताल रानी आने का वादा लेकर आप हमसे जुदा हो गए

Shri Mi
2 Min Read

खैरागढ़। खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। रात करीब 3 बजे के आसपास की यह घटना है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के समाचार से पूरा प्रदेश स्तब्ध है।उनसे मेरे व्यक्तिगत सम्बंध 1998 से हैं।हमारी 25 दिन पहले ही मुलाक़ात हुई थी।हमेशा की तरह उन्होंने मेरा एक बड़े भाई की तरह मनोबल बढ़ाया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इतने युवा, समझदार और अनुभवी नेता के अचानक चले जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बहुत बड़ा अधूरापन उत्पन्न हो गया है जिसको आसानी से भरा नहीं जा सकता है।मैं विशेष रूप से ईश्वर से रानी साहिबा विभा सिंह जी और उनके प्यारे बच्चों के लिए प्रार्थना करता हूँ कि वो उन्हें इस अपार संकट का सामना करने के लिए सम्बल और संयम दें।ॐ शान्ति

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड़ के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने श्री सिंह के निधन पर शोक जताया।उन्होंने कहा कि विधायक देवब्रत सिंह के आकस्मिक निधन ने हम सब को दुखी कर दिया। दिल खोलकर अपनी बातें करने वाले ,पहली मुलाकात मे अपनापन का अहसास कराने वाले,छत्तीसगढ़ की राजनीति मे युवा सोच की कमी हमेशा रहेगी।आपसे आखिरी मुलाकात बस कुछ दिन पहले,पर्यटन पर ढेर सारी चर्चा.. खैरागढ़ के बेताल रानी आने का वादा लेकर आप हमसे जुदा हो गए। आप हमेशा याद आएंगे।श्रद्धा सुमन।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close