चाचा का भतीजा जीभ काटने निकला..सब्जी बेचकर सरेराह किया जानलेवा चाकूबाजी..चन्द घंटों में आरोपी गिरफ्तार..पीड़ित की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सब्जी बेचने वाले युवक पर ताबड़तोड़ जानलेवा चाकूबाजी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने घटना के चन्द घन्टों पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम लव कुमार पटेल है। जबकि गंभीर रूप से घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। 
 
               पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब एक बजे मंगला निवासी संतोष पटेल पिता नर्मदा पटेल सब्जी का व्यापार करता है। संतोष सब्जी बेचकर सायकल से कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर के पास पहुंचा। इसी दौरान कोई व्यक्ति पीछे से धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हमला होने और गंभीर रूप से घायल संतोष पटेल सायकल से गिर गया। और फिर देखते ही देखते हमलावर आरोपी फरार हो गया। 
 
                                  मामले की जानकारी तत्काल सिविल लाइन पुलिस को हुई। घटना से पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। खबर लगते ही पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने का आदेश दिया।
 
               सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही खून से लथपथ संतोष को बिना बिलंब किये सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
                        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने बताया कि सीएसपी आर एन यादव और सीएसपी स्नेहिल साहू के समेकित प्रयास से थाना प्रभारी सिविल लाइन शनिप रात्रे ने ताबड़तोड छानबीन की कार्रवाई शुरू की। घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी को खंगाला गया। फुटेज से जानकारी मिली कि घटना में घायल संतोष पटेल का भतीजा लव कुमार पटेल की भूमिका हो सकती है।
 
                इसके बाद पुलिस ने लव कुमार पटेल की पतासाजी तेज कर दी। घटना के 4 घण्टे बाद संदेही लव कुमार पटेल पिता रामराज पटेल उम्र 24 वर्ष को सकरी इलाके से धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान लव कुमार पटेल चाकूबाजी कर घायल किए जाने की घटना को कबूल किया। लव पटेल ने बताया कि घायल संतोष पटेल शराब पीकर हमेशा घर परिवार वालो के साथ गाली गलौज करता था। 
 
                 संतोष ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले संतोष ने रात में गाली गलौज किया। फिर शनिवार की सुबह भी गाली गलौच करने के बाद सब्जी बेचने चला गया। इसके बाद उसने फैसला किया कि वह संतोष पटेल का जीभ काटेगा। और मौका मिलते ही उस पर चाकू से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया।
 
               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
close