मेरा बिलासपुर

निजात अभियानः बीस लाख का मादक पदार्थ बरामद..368 को किया गया गिरफ्तार..210 से अधिक शराब शोकीन भी पकड़ाए

अभियान में 20 लाख का सामान बरामद..शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 80 लोग पकड़ाए

बिलासपुर— पुलिस कप्तान संतोष सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में निजात अभियान के दौरान अपराधियों के धर पकड़ का रिकार्ड बनाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब तक की कार्रवाई में अवैध नशा के खिलाफ अभियान *निजात* के तहत कुल 368 लोगों को गिऱफ्तार किया गया है। कुल 20,00000 रूपयों का अवैध मादक पदार्थ जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है।शराब पीकर वाहन चलाने वाले 80 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में  210 लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गयी है।
 पुलिस प्रशासन से मिली जािनकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों के दौरान निजात अभियान को भारी सफलता मिली है। अलग अलग थानों में जिला स्तर पर की गयी कार्रवाई के दौरान 465.3 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 210 लोगों के खिलाफ  36(च) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। 80 लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाते दोषी पाया गया। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है।
 पुलिस के अनुसार जिजात अभियान के दौरान NDPS एक्ट के तहत कुल 30 प्रकरण में 36 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से  69.3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 15 ग्राम चरस 96 नग नाइट्रा इंजेक्शन, 120 नग कोडीन शिरफ बरामद हुआ है।
कोटपा एक्ट के तहत  कुल 6 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। हुक्का में  उपयोग होने वाला तम्बाकू 280 नग और अन्य सामग्री जब्त हुआ है। पुलिस ने कुल 2,25000 का सामान बरामद कर आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है। जबकि  एक व्यक्ति से 240ट्यूब शल्युसन भी पकड़ाया है। 

27 फरवरी को आएगी युवा मोर्चा की प्रदेश टीम...दिग्गज भाजपा नेता होंगे शामिल...बैठक में लिया गया फैसला

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker