निर्धन कन्या विवाह फर्जीवाड़ा का खुलासा..शादी शुदा जोड़ा ने दुबारा रचाई शादी..दूल्हा दुल्हन दोनो सरकारी कर्मचारी..दहेज वापस..जांच का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
दन्तेवाड़ा… सरकार के सामने पाइंट बढ़ाने प्रशासन जो करे..सो थोड़ा..ऐसा ही हड़बड़ी में गड़बड़ी का मामला दन्तेवाड़ा जिला से सामने आया है। जब शासन से दहेज पाने के चक्कर में एक विवाहिता जोड़े ने सामुहिक विवाह सूची में नाम दर्ज करा ..शासन को सकते में डाल दिया है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन फिलहाल कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। लेकिन कलेक्टर ने बताया कि मामले में जांच होगी। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी।
 
             दन्तेवाडा जिले में निर्धन कन्या सामुहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। शासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के अधिकारियों की उस समय हवा हवाई उड़ने लगी..जब जानकारी मिली कि विवाद एक ऐसा जोड़ा ने सात फेरा लिया..जो पहले से ही विवाहित था। खबर मिलते ही आलाधिकारियों में हड़कम्प मच गया। 
 
         सीजीवाल संवाददाता के अनुसार यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निर्धन कन्या विवाह में शामिल शादी शुदा जोड़ा विवाहित है..इस बात की जानकारी आयोजक टीम को पहले से थी या नहीं। जो बातें सामने आयी हैं..इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि आयोजन टीम के किसी ना किसी एक सदस्य को जानकारी जरूरी रही होगी।
 
                               निर्धन कन्या विवाद में सात फेरे लगाने वाला जोड़ा ना केवल पहले से ही विवाहित है..बल्कि पति और पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी भी हैं। बहरहाल मामले में दंतेवाड़ा कलेक्टर ने सीजी वाल को बताया कि जांच होगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई भी होगी। साथ ही विवाहित जोड़े से सामग्री और राशि को भी वापस लिया जाएगा।
close