NMDC कर्मियों के लिए नियानार मे बनेंगे दो हज़ार से अधिक मकान

Shri Mi
1 Min Read

MOU,development,works,Rs 18.67 crores,between,Bastar district administration,NMDCरायपुर।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निक्षेप कार्य मद के अंतर्गत बस्तर जिले के नियानार में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार के दो हजार 35 मकानों का निर्माण किया गया। इस आवासीय परियोजना की लागत लगभग एक हजार दो सौ करोड़ रूपए है। इसके निर्माण के लिए जगदलपुर से साढ़े छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित नियानार में 118 एकड़ भूमि चिन्हित कर लिया गया है। इस आवासीय परिसर में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक ई टाईप बंगलाए 24 डी टाईप बंगलाए 172 सी टाईप फ्लैटए 286 बी टाईप फ्लैट और 1004 ए-1 फ्लैट तथा 548 ए फ्लैट का निर्माण किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close