VIDEO-कोई गुटबाजी नहीं..गिरीश देवांगन ने बताया-CM का चुनाव हाईकमान करता है,शक्ति प्रदर्शन करने नहीं..विधायक दिल्ली घूमने गए थे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खनिज न्यास परिषद के चैयरमैन गिरीश देवांगन ने कहा..कि कहीं कोई गुटबाजी नहीं है। बिलासपुर में भी नहीं है…संगठन में गुटबाजी का सवाल ही नही उठता है। ढाई साल का मुद्दा मीडिया की उपज है.। सच्चाई तो यह है कि सीएम का चुनाव हाईकमान तय करता है। हम दिल्ली शक्ति प्रदर्शन करने नहीं गए थे। बहुत दिन हो गए थे..इसलिए सभी विधायक दिल्ली घूमने गए थे।एक दिनी प्रवास पर कांग्रेस संगठन के कद्दावर नेता और खनिज न्यास परिषद के अध्यक्ष संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने एक दिन प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ भवन में गिरीश देवांगन ने मीडिया से बातचीत की।देवांगन ने बताया कि सरकार कार्यकर्ताओं और संगठन के दम पर चलती है। संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। सवाल जबाव के दौरान देवांगन ने बताय कि चुनाव के समय नहीं..बल्कि हमेशा संगठन की गतिविधियां चलती रही हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कौन बनेगा मुख्यमंत्री का मुद्दा क्या खत्म हो गया है। देवांगन ने बताया कि ऐसा कोई मुद्दा था ही नहीं..ढाई साल का सीएम वाला मुद्दा..मीडिया की उपज है। हमारे यहां सीएम का चयन हाईकमान करता है।आखिर दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने की क्यों जरूरत पड़ी के सवाल पर देवांगन ने कहा कि इसमे सच्चाई नही है। दरअसल बहुत दिन हो गए थे..इसलिए सभी विधायक एकजुट होकर दिल्ली घूमने गए थे। जब सीएम का मुद्दा था ही नहीं.। क्या शिक्षा विभाग को आदेश दिया गया है कि स्कूल में वर्मी कम्पोस्ट की खरीदी की जाए। देवांगन ने बताया कि इस बात की उन्हे जानकारी नही है। यदि कलेक्टर ने आदेश दिया है तो …स्कूलों में डीएमएफ फण्ड से कम्पोस्ट की खरीदी होगी।गिरीश देवांगन ने इंकार किया कि बिलासपुर में संगठन और विधायक के बीच गुटबाजी जैसी कोई बात हो। विधायक का अपना दायरा होता है..संगठन का अपना दायरा..मेरे ख्याल से बिलासपुर में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।  

close