Nora Fatehi Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस और दमदार डांसर नोरा फतेही ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें लोगों का बहुत प्यार भी मिलता है। लेकिन अब नोरा फतेही कुछ ऐसा कर गई हैं कि उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। दरअसल बारिश के दौरान नोरा की साड़ी संभालते हुए सिक्योरिटी गार्ड की हालत देख लोगों को गुस्सा आ रहा है। यह तो जाहिर है कि वह जब नोरा फतेही पब्लिक प्लेस पर नजर आती हैं तो हर एक निगाह उन पर टिक जाती हैं। लेकिन इस बार नोरा के लोगों की तारीफें नहीं बल्कि उनका गुस्सा देखने को मिल रहा है। वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसकी वजह यह है कि नोरा फतेही ने बारिश में अपने गार्ड साड़ी संभलवाई। जिसके कारण गार्ड भीग गया। देखिए ये वीडियो…
बेजान साड़ी के आगे गार्ड कुछ नहीं
इस वीडियो में हम देख सकत हैं कि बारिश में एक गार्ड ने छाता पकड़ा तो दूसरे ने नोरा की साड़ी संभाली। आपको बता दें कि नोरा फतेही मुंबई की भारी बारिश में अपनी कार से निकलकर वैनिटी वैन की ओर जा रही थीं। तभी उनके दो गार्ड्स उनकी साड़ी को संभालते हुए खुद भीग गए। अब लोग बोल रहे हैं कि नोरा की बेजान साड़ी के आगे क्या गार्ड्स की कोई कद्र नहीं है।
खूब बरसा लोगों का गुस्सा
इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कमेंट बॉक्स में लोग नोरा फतेही पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘अपने कपड़े खुद पकड़ना इतना मुश्किल तो नहीं है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘कपड़े खुद पहनो और दूसरे संभाले।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ये कहीं की महारानी है। वो बेचारा भीग गया।’