मेरा बिलासपुर

प्लास्टिक के चाकू से नहीं..तलवार से काटा जा रहा केक..भाजपा अध्यक्ष ने कहा..सरकार भ्रष्टाचार के खतरे के निशान से ऊपर..जनता तक पहुंचाएं बात

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ में सरकार भ्रष्टाचार खतरे के निसान के ऊपर चल रही। जनता कर्मचारी गरीब सभी लोग तो परेशान हैं। यह बातें  जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार अभियान की समीक्षा बैठ के दौरान सीपत में कही। 
          रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत सीपत  पहुचे। कुमावत ने स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। कुमावत ने कि प्रदेश सरकार साढ़े तीन सालों में ही भ्रष्टाचार खतरे के निशान के ऊपर पहुच गई है। 
      कुमावत ने बताया कि केंद्र की  मोदी सरकार ने गरीबो के आवास के लिए राशि राज्य को तो दिया। लेकिन सरकार ने आवास बनाना तो दूर..गोबर खरीद रही है।  प्रदेश सरकार गरीबो के सिर से छत छिनने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपराधिक घटनाएं चरम पर हैं। आपराधिक प्रवित्ति के लोग जन्मदिन का केक प्लास्टिक की चाकू से नही बल्कि बीच सड़को पर तलवारों से काट रहे है।
      जिला अध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों से कहा कि समीक्षा पत्रक,विस्तार पत्रक साईबर समेत अन्य जानकारी 25 मई तक जिला कार्यालय में जमा कराए। कार्यकर्ता सभी शक्ति केंद्रों और  बूथों में ग्रामीणों के साथ बैठकर चर्चा करें। केंद्र सरकार की किसान हितैषी, जन हितैषी योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष साझा करें । राज्य की काँग्रेस सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को उजागर करें।
              इस अवसर पर भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल, मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेश यादव,रामनाथ तिवारी,मनहरणलाल यादव,बलराम पाटनवार,मदन पाटनवार,बांके बिहारी गुप्ता,हरिकेश गुप्ता,नागेश्वरी साहू,कल्याणी साहू, शिव यादव, रमनगिरी गोस्वामी, रामकुमार कुंभकार, संतोष पाटनवार, देवेश शर्मा,सुरेश दास महंत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पहली उड़ान सेवा के साथ बिलासपुर के विकास की बदल जाएगी तस्वीर..सासंद साव ने कहा..प्रयास से मिली सफलता

Back to top button
close
YOUR EXISTING AD GOES HERE

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker