
मोर्चा संगठन बिलासपुर इकाई अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि आंदोलन में जिले के पंचायत और नगरीय निकाय शिक्षक शिरकत करेंगे। इस दौरान सभी शिक्षक 9 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने तक शाला का बहिष्कार करेंगे।
संतोष सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर 2017 को प्रदेश के सभी 146 ब्लाक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया था। शासन और प्रशासन के सामने 9 सूत्रीय मांग को रखा गया। सांसद सीएम सभी को मांग पूरी नहीं होेने पर 20 नवम्बर 2017 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने और शाला बहिष्कार की चेतावनी दी गयी थी। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने शिक्षाकर्मियों की मांगो को गंभीरता से नहीं लिया है।
जिला शिक्षक पंचायत, नगरीय निकाय मोर्चा संचालक सन्तोष सिंह ने सीजी वाल को बताया कि ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को अनिश्चित कालीन हडताल की जानकारी 13 नवम्बर को दी जाएगी। हम लोगों ने प्रशासन को पत्र के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि आंदोलन के दौरान शाला गतिविधियों में किसी प्रकार की शिकायते पायी जाती हैं तो इसकी जिम्मेदारी शिक्षाकर्मियों की नहीं होगी।
संतोष ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शिक्षक 20 नवम्बर को बिलासपुर स्थित नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। अब मांग पूरी होने पर ही स्कूल लौटेंगे।
Join WhatsApp Group Join Now