अब 6 डायरेक्टरों पर गिरी गाज..फंदेबाजों पर 13 करोड़ की ठगी का आरोप..ओड़िसा से गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने चिट फंड कंपनी के फरार डायरेक्टरो पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। फरार डायरेक्टरों को पुलिस गिऱफ्तार कर सम्पत्तियों को जब्त भी कर रही है। इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस ने करोड़ों रुपए गबन करने वाले चिट फण्ड कंपनी निर्मल इंफ़्रा होम के  6 आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता का झण्डा गाड़ा है। पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने बताया कि कि गिरफ्तार आरोपियों की कंपनी के खिलाफ  जिले में एक और राज्य में कुल 12 से अधिक अपराध हैं। कम्पनी ने जिले में 7 करोड़ और प्रदेश में 13 करोड़ से अधिक का गबन किया है। 
 
         शासन के निर्देश पर चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मामले में दर्ज फरार आरोपियों को लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर पुलिस ने निर्मल इन्फाहोम कार्पोरेशन लिमिटेड  खिलाफ कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पकडे गए आरोपी डायरेक्टर के नाम
1) अभिषेक सिंह चौहान निवासी गुलमोहर कॉलोनी अरेहारील जिला शाजापुर मध्यप्रदेश
2). हरीश शर्मा 96 आवास कालोनी थाना कालीपीपल जिला शाजापुर मध्यप्रदेश
3).निरंजन सक्सेना निवासी शाजापुर मध्यप्रदेश .
4)लखन सोनी निवासी 59 कर्मचारी कॉलोनी कालीपीपल मण्डी थाना शाजापुर मध्यप्रदेश
5). प्रबल प्रताप सिंह निवासी भाई कोठी थाना माधवगंज जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश
6). आशीष चौहान निवासी 36 पता आवास कालोनी पीपला भण्डी जिला शाजापुर मॆध्यप्रदेश
 
लालच से जमा कराया रूपया
 
             पुलिस कप्तान ने दीपक झा ने बताया कि इन्फ्राहोम कार्पोरेशन लिमिटेड के खिलाफ थाना कोटा में 2018 में आईपीसी की धारा 420, 34 अपराध दर्ज है। कम्पनी ने भोली भाली जनता से ठगी को अंजाम दिया है। की गई है। कम्पनी ने  दो गुना तीन गुना रूपया करने का  लालच देकर देकर पैसा जमा कराया है। बाद में कंपनी बंद कर सभी आरोपी फरार हो गए।
 
जिले में एक प्रदेश में 12 अपराध
 
                    निर्मल इन्फ्राहोम कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के खिलाफ जिले के एक अपराध को मिलाकर कुल 12 अपराध दर्ज है। कम्पनी ने 13 करोड़ 80 लाख रूपयों का चपत लगाया है। आरोपी डायरेक्टरों के खिलाफ बिलासपुर,कांकेर, रायगढ़, बलौदा बाजार,बेमेतरा दण्तेवाड़ा, में एक एक सरगुजा में 4, रायपुर में दर्ज 2, अपराध मिलाकर कुल 12 मामला दर्ज है। 
 
सम्पत्ति की पहचान
 
          दीपक कुमार झा ने बताया कि अपराध में शामिल सभी आरोपियों की सम्पत्ति को भी चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही बरामदगी की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। आरोपी हरित शर्मा के नाम से खरोरा तहसील तिल्दा रायपुर में 1450 वर्गफुट है। कंपनी के नाम से मध्यप्रदेश के बालाघाट, खण्डवा, मथुरा, राजगढ़, देवास, भोपाल, भींड, अहमदनगर महाराष्ट्र में संपत्ति का होना पाया गया है।
 
विशेष भूमिका
 
   सभी 6 आरोपियों को भुवनेश्वर जेल उड़ीसा में बन्द थे। जानकारी होने के बाद प्रोडक्शन वारण्ट पर  आरोपियों को 4 दिसम्बर को न्यायालय पेश किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोटा दिनेश चन्द्रा, उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, आरक्षक शैलेंद्र दिनकर की विशेष भूमिका रही।
close