अब किसानों को समस्या से छुटकारा..ट्रांसफार्मर अपडेट.16 हजार उपभोक्ताओं को सीधा फायदा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में धोसंरचना विकास के साथ समुचित वोल्टेज  पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों में उपकेन्द्रों में स्थापित पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।
 
                   इसी क्रम में मुंगेली संभाग अन्तर्गत लोरमी उपसंभाग के सावतपुर (लालपुर) 33/11 केव्ही उपकेन्द्र में 3.15 एमव्हीए के ट्रांसफार्मर क्षमता को  5 एमव्हीए किया गया है। कार्यपालन अभियन्ता राजेश चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से सावतपुर उपकेन्द्र के उपभोक्ताओं को अब निर्वाध बिजली मिलेगी।
 
           उपकेन्द्र में स्थापित ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने के बाद 35 ग्रामों के लगभग 15 से 16 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। किसानों को रबी सीजन में होने वाली ओवरलोडिंग की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही उच्च गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति होगी।
 
              इस दौरान बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल, बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता एस.के.दुबे, कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान, सहायक अभियंता भूपेश साहू, कनिष्ठ अभियंता  व्ही.एल.देवांगन, अरूण साहू , एसटीएम.और कर्मचारियों की टीम का विशेष योगदान रहा।
close