कवर्धा घटनाक्रम पर अब किसानों ने खोला मोर्चा ..किसान नेता धीरेन्द्र ने..प्रदेश अध्यक्ष और बेटे की गिरफ्तारी को बताया साजिश..आंदोलन की धमकी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कवर्धा घटना को लेकर भारतीय किसान संघ ने जताया आक्रोश जाहिर किया है।  किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि घटना में भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी और उनके पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को दुर्ग जिले के जेल में रखा गया है। ,जबकि दोनों बेकसूर और घटना के दौरान अपने कृषि दुकान में बैठे थे। 
 
           छत्तीसगढ़ सरकार बदले की भावना से कवर्धा साम्प्रदायिक काण्ड में दमनात्मक कार्यवाही कर रही है। जो भी व्यक्ति या संगठन घटना के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसकी आवाज को बंद कर दिया जा रहा है।
 
             धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि भारतीय किसान संघ गैर राजनैतिक संगठन है। संगठन के अध्यक्ष भी कवर्धा से हैं। यही कारण है कि प्रशासन ने किसानों और पीड़ितों की आवाज उठाने वाले बेकसूर किसानों को भी गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।
 
                             अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे समेत जिला महामंत्री सोनू तिवारी,चांदनी भारद्वाज जिला महिला प्रमुख और जिला कोषाध्यक्ष माधोसिंह ने घटना को लेकर ना केवल निंदा की है। बल्कि प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को साजिश बताया है। धीरेन्द्र ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार अपने आप को किसान हितैषी कहती है। दूसरी तरफ किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष और उनके पुत्र को गिरफ्तार कर क्षेत्र में भय का वातावरण भी बना रही है। किसान  नेता की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार का किसान विरोधी चाल, चरित्र,चेहरा उजागर हो गया है। किसान संघ में  गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश है। किसान नेता की गिरफ्तारी पूरे किसानों का अपमान भी है। यदि शासन- प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी और उनके पुत्र को  निःशर्त रिहाई करता है..तो प्रदेश स्तर पर किसान संगठन उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर है।
close