अब सांसद के आवास का होगा घेराव.. हवाई सेवा समिति सदस्यों ने बताया.. आंदोलन का किया जाएगा विस्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—– हावाई सेवा सुविधा जनसंघर्ष समिति ने 214 वें दिन भी अखण्ड धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति ने सर्व सम्मति से एलान किया कि एक जनवरी से जन बंधन आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन के माध्यम से नेहरू  चौक स्थित बिलासपुर सांसद अरूण साव के निवास का घेराव किया जाएगा।

                      हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सदस्यों ने लगातार 214 दिन भी अखण्ड धरना प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ान के लिए जनप्रतिनिधियों की तरफ से किए गए सभी प्रयास अभी तक अपर्याप्त है। अभी तक बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ान सेवा की तस्वीर साफ नहीं हुई है।

                      समिति के सदस्यों ने बताया कि समय आ गया है कि अब हम जनप्रतिनिधियों को आंदोलन की गंम्भीरता का अहसास कराएं। इसलिए समिति ने 1 जनवरी से ‘‘जन-बंधन’’ आंदोलन प्रारंम्भ करने का फैसला किया है। ऐसा कमोबेश सभी जनप्रतिनिधियों के निवास का एक-एक कर घेराव किया जाएगा।

           ‘‘जन-बंघन’’ आंदोलन के तहत सबसे पहले 1 जनवरी को नेहरू चौक स्थित बिलासपुर सांसद अरूण साव के सरकारी आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान समिति के सदस्य अबतक आंदोलन में शामिल हुए विभिन्न जन संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक सभा भी आहूत की जाएगी।

      समिति के सदस्य सांसद अरूण साव को 1500 मीटर रनवे पर उड़ान भरने वाले एटीआर 600, बम्बाडियर क्यू 400 और एमब्रेरर विमानों के बारे में तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। बताया जाएगा कि बिलासपुर से महानगरों तक सीधी उड़ान भरने में सक्षम वर्तमान रनवे से किस तरह सम्भव है। 

                  214 वें दिन अखण्ड धरना सभा को साखन लाल दर्वे ने संबोधित किया। दर्वे ने कहा कि बिलासपुर में एयरपोर्ट की सुविधा मिनले से मोपका ही नहीं सीपत तक पूरा शहर हो जाएगा। मोपका के ही डाॅ. संतोष साहूं ने बताया कि बिलासपुर के सांसद अरूण साव को क्षेत्र की मांग को और दमदारी से रखने की आवश्यकता है। सूर्यवंशी सेना के नागेन्द्र दयाल पत्रवानी ने रेलवे जोन आंदोलन को याद करते हुये केन्द्र सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

                सभा को मनोज तिवारी, महेश दुबे, रविन्द्र सिंह, रामा बघेल, पंकज सिंह, ब्रम्हदेव सिंह, अभिषेक चौबे ने भी संबोधित किया। धरने में देवेंन्द्र सिंह ठाकुर, अशोक भण्डारी, समीर अहमद बबला, अकिल अली, नवीन वर्मा, रघुराज सिंह, पवन पाण्डेय, संजय पिल्ले, केशव गोरख, ललित किशोर व्यास, विभूतिभूषण गौतम, और सुदीप श्रीवास्तव विशेष रूप से शामिल हुए।

close