अब जिला BJP अध्यक्ष की नई लिस्ट का इंतज़ार..! Bilaspur में संभागीय बैठक 18 अक्टूबर को

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर ।छत्तीसगढ़ भाजपा(Chhattisgarh BJP) में जिलाध्यक्षों के बदले जाने की चर्चा जोरो पर है। लिस्ट दिवाली के बाद निकल सकती है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार मंगलवार को बिलासपुर और बुधवार को रायपुर संभाग की बैठकें होंगी। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गौरतलब है कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश की कार्यकारिणी में परिवर्तन किया गया था। इसके बाद लगभग सभी जिलाध्यक्षों को बदलने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि नई कार्यकारिणी की घोषणा हुए माह भर हो गए हैं। इसके बाद भी जिलाध्यक्षों की लिस्ट नहीं आई है।बीते दिनों गंगरेल में हुई बैठक में भी अक्टूबर तक हर हाल में जिलाध्यक्षों के ऐलान का निर्णय लिया गया है।मिली जानकारी अनुसार पांच नए जिलों सक्ती, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की घोषणा होगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे।

बिलासपुर संभाग की 18 अक्टूबर को होने वाली बैठक में महतारी हुंकार रैली की रणनीति पर बात होगी। इसमें एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। पहली बार रायपुर के बजाय बिलासपुर संभाग में भाजपा बड़ा आंदोलन कर रही है। बिलासपुर संभाग से ही प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ सबसे ज्यादा विधायक हैं, इसलिए इस आंदोलन को सफल बनाने पूरी पार्टी को झोंकने की तैयारी है। इसके बाद 19 अक्टूबर को रायपुर संभाग में बैठक होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close